छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रुंगटा एंड संस कंपनी के खिलाफ सैकड़ो कामगारों का धरना प्रदर्शन! भाजयुमो का मिला समर्थन.. बैकफुट पर आया प्रबंधन!

रायगढ़। रायगढ़ औद्योगिक जिले में मजदूरों के शोषण की बात कोई नहीं नहीं है। ऐसा ही एक मामला बीते शनिवार को रायगढ़ शहर से जुड़े हुए गढ़ उमारिया रोड स्थित रुंगटा एंड संस कंपनी में देखने को मिला। यहां कंपनी के ठेका मजदूरों ने अपने शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों के मांगों को भारतीय युवा मोर्चा के युवा नेताओं  का समर्थन में मिला।

आंदोलन कर रहे मजदूरों ने इस बारे में बताया कि रूंगटा एंड संस् कम्पनी में लेबरों को कम्पनी से अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी यह मांग थी कि जो कुशल लेबर है, उन्हें कम्पनी में पूर्ण रूप से कर्मचारी बनाये जाए। कम्पनी सही समय पर नियमित तनख्वाह दे। कम्पनी के अंदर कार्यरत मजदूरों/कर्मचारियों को किसी प्रकार के दुर्घटना होने पर जैसे की आग से झुलसने लोहा से चोट लगने पर मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। इसके अलावा एवं न्यूनतम मजदूरी की दर 2023 तहत तनख्वाह दी जाए।

वीडियो: कंपनी के गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन

कंपनी के शोषित मजदूरों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रवीण द्विवेदी और आकाश सोनी के नेतृत्व में  150 की संख्या में कामगारो ने रूंगटा एंड संस कम्पनी के अंदर धरना प्रदर्शन किया एवं प्रमुख मांगो को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। 

प्रदर्शन को देखकर प्रबंधन हरकत में आया और उनको यह आश्वासन दिया गया कि 7 दिन के अंदर उनकी मांगे पूरी कर दी जाएगी।

वीडियो: मजदूरों का प्रदर्शन

हालाकि मांग पूरी नही होने पर आकाश सोनी एवं उनके टीम के द्वारा कम्पनी के ठीक आगे हाईवे रोड़ में कम्पनी के खिलाफ पुरजोर विरोध कर चक्काजाम करने की बात कही गयी।

इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भाजयुमों जिला महामंत्री प्रवीण द्विवेदी, भाजयुमों मंडल उपाध्यक्ष आकाश सोनी, संदीप पंडा, शिवा सोनी, अमित श्रीवास, नित्यानंद यादव, मनोज श्रीवास, सूरज सोनी के कंपनी के डेढ़ सौ से अधिक कामगार  उपस्थिति रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026