छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कवर्धा पुलिस की चेकिंग: सूनसान इलाकों में आपत्तिजनक हालत में मिले कई प्रेमी जोड़े! कोई खेत में.. तो कोई कार के भीतर ही..

कवर्धा। जिले के लालपुर नर्सरी में साधराम यादव हत्याकांड के बाद कवर्धा पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। पिछले दो दिनों से रात 8 बजे से रात 12 बजे तक पुलिस ने लालपुर रोड, सरोदा बांध, मजगांव रोड और शहर के आउटर पर सुनसान इलाकों में दबिश दी। इस दौरान इन सूनसान इलाकों में खेत में कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले, तो वहीं लालपुर रोड पर खेतों के भीतर एक कार रात 11 बजे संदिग्ध हालत में दिखी, पुलिस ने पास जाकर देखा, तो प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसी इलाके में कुछ लोग शराब पीते भी पकड़े गए। पुलिस ने सभी को मौके पर ही कड़ी चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगायी।

खेत में खड़ी कार में प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में

बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश के बाद पुलिस टीम द्वारा देर शाम से रात 12 बजें तक क्षेत्र के सूनसान इलाको में दबिश देकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक दिन पहले पुलिस टीम लालपुर रोड स्थित सूनसान क्षेत्र में पहुंची थी। यहां खेतों के भीतर एक कार रात 11 बजे संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने पास जाकर देखा तो प्रेमी जोड़े कार के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिन्हें पुलिस टीम ने कड़ी फटकार लगाने के बाद घर भेजा गया।

खेत में खड़ी कार में प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में

वहीं आउटर पर कुछेक वाहनों के अंदर युवक व युवतियां संदिग्ध ढंग से पकड़े गए। पुलिस की दबिश के बाद हड़बड़ाये लड़के-लड़कियां गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने संदिग्ध हालत में मिले सभी युवक-युवतियों को कड़ी फटकार लगाने के बाद दोबारा इस तरह आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

प्रेमी जोड़े को समझाइश देते SP अभिषेक पल्लव

पुलिस ने बताया कि लालपुर में साधराम हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नशे के खिलाफ़ सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत पुलिस ने मुहिम चलाकर नशे के कारोबार के साथ ही सूनसान इलाके में नशा करने वाले लोगों क खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026