छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोरबा: बच्चों के साथ मेला देखने गयी नाबालिग के साथ गैंगरेप! अंधेरे का फायदा उठाकर दबोच कर ले गए..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग परिवार के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गई थी। तभी आरोपीगण सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनू नेताम द्वारा अंधेरे का फायदा उठाकर रास्ते में पीड़िता को पकड़कर मुंह को दबाकर खींचते हुए खेत में ले जाकर जबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किये। बच्चों ने इसकी जानकारी आकर परिजनो को दी। परिजनों द्वारा ढूंढने पर लड़की बेसुध अवस्था में मिली। मामला कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

पीड़िता के पिता प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में आरोपीगण सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनु नेताम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 376(घ), 506 भादवि., 4 पॉक्सो अधिनियम कायम किया गया। हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों का पतासाजी करने पर जानकारी  मिली कि दोनों आरोपी लोटनापारा उतरदा में छिपे है।

सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, आरोपीगण को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जिससे आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपियों की डिटेल

  1. सुमन नेताम पिता रामचंद्र नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लोटनापारा उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
  2. शांतनु नेताम पिता रामकुमार नेताम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लोटनापारा उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026