छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कुनकुरी में दिल दहला देने वाली वारदात: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की निर्मम हत्या और बैठकर गाता रहा गाना! देखें वीडियो

कुनकुरी, 25 अगस्त। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां इस्लाम नगर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक शव से सटे दूसरे कमरे में बैठकर गाना गाने लगा। इस खौफनाक नज़ारे का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

देखें वीडियो

[videopress v1adwHTx w=478 h=850]

कुल्हाड़ी से किया हमला, मां की मौके पर मौत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक जीत राम यादव ने अपनी मां गुलाबाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक शव के पास बैठा रहा और गाना गाता रहा।

खौफनाक का अंदर का मंजर

आज सुबह कुनकुरी पुलिस को जानकारी की इस्लामनगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस जब जांच करने वहां पहुंची तो कमरा का नजारा बहुत भयानक था। मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कुल्हाड़ी पास में ही थी और बगल कमरे में बैठकर युवक गाना गा रहा था।

पुलिस को देखकर वह और भी एग्रेसिव हो गया। उसके पास हथियार था वह लोगों को मारने की धमकी देने लगा। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा होगा।

मानसिक स्थिति पर शक

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के आधार पर प्रथम दृष्टि में युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही। हत्या के बाद उसका गाना गाना और शव के पास बैठे रहना इस ओर इशारा करता है। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति और किसी नशे में होने की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026