छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लैलूंगा के पूर्व कांग्रेस विधायक का भाई 15 दिन से लापता: बच्चे को स्कूल छोड़ने गए, तब से कोई खबर नहीं,

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक चक्रधर सिदार के भाई 15 दिनों से लापता है। उनकी कोई खोज खबर नहीं है। इस मामले को लेकर परिवार वालों में इनाम की राशि की भी घोषणा की है। इसके साथ ही भाई के तलाश के सिलसिले में पूर्व विधायक रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की है।

लापता जयपाल सिंह सिदार

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार पंचायत सचिव है। 15 दिन पहले 7 जुलाई अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार से गए थे। इसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। इस मामले को लेकर परिजनों लैलूंगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

परिजनों द्वारा जानकारी देने वाला को 21000 रुपए का इनाम

मिली जानकारी के मुताबिक उनका मोबाइल का आखिरी लोकेशन जशपुर जिले के कोतवा के पास आ रहा है। लैलूंगा पुलिस की जांच से असंतुष्ट पूर्व विधायक चक्रधर सिदार इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की हैं। अब परिवार वालों ने भी उनका पता बताने वाले को ₹21000 की इनाम की घोषणा की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026