छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लोकसभा की तारीखों का ऐलान! जानिए छत्तीसगढ़ में कब कब होगा मतदान!

Lok Sabha Election 2024 Date Schedule Live: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. मतदान की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और नतीजे 4 जून को आएंगे.

छत्तीसगढ़ में चुनाव

रायपुर. चुनाव आयोग (Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024) ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी. राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. 4 जून को नतीजे आएंगे. छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को 1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को 7 सीटों पर चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होगा. तो वहीं 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी. 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान किया जाएगा.

लोकसभा चुनाव के लिहाज से अगर देखा जाए तो छत्तीसगढ़ प्रमुख राज्यों में से एक माना जाता है. सत्ता परिवर्तन के बाद अब यहां बीजेपी की सरकार है. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं. फिलहाल राज्य की 9 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, तो वहीं 2 कांग्रेस के खाते में है. राज्य का इतिहास देखें तो बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर बहुमत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश में है. कांग्रेस इस चुनाव में सीट हासिल कर खुद को मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित करने की कोशिश में लगी हुई है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026