छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विधायक जयकुमार गोरे एवं दो गार्ड और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल…30 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार!

सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले से दर्दनाक सड़क हादसा में भाजपा विधायक जयकुमार गोरे एवं दो गार्ड और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। बताया गया कि हादसा पुणे-पंढरपुर रोड पर फलटण के पास मालथन स्थित श्मशान घाट के पास हुआ। बीजेपी विधायक अपनी कार से अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे, कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

क्षतिग्रस्त विधायक की कार

बताया जा रहा है भाजपा नेता जयकुमार गोरे सतारा जिले की मण विधानसभा सीट से 3 बार विधायक रहे हैं। घटना शनिवार सुबह 3 बजे के आसपास की है। विधायक को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तथा अन्य घायलों को बारामती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विधायक जयकुमार गोरे

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर विधायक जयकुमार गोरे के अलावा उसके दो गार्ड और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026