छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तीसरे पति के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या! भागने के फ़िराक़ में थी तभी घात लगाकर पकड़ा पुलिस ने..

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक महिला ने अपने तीसरे पति और पिता के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को तालाब किनारे दफना दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गांव छोड़कर भाग रहे आरोपियों को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।

तालाब किनारे मिली लाश

कुकदूर के ग्राम पंडरिपानी निवासी सुरेश मरावी ने कुछ साल पहले पड़ोस में रहने वाली सुखबती से शादी की थी। सुखबती तलाक़शुदा थी. सुरेश से उसने दूसरी शादी की थी. शादी के बाद दोनों के 2 बच्चे भी हुए। मगर शादी के कुछ साल बाद ही उनमें विवाद होने लगा। इसके चलते सुखबती पति और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई।

दूसरे पति को छोड़कर की तीसरी शादी

सुरेश से अलग होने के करीब 8 महीने बाद सुखबती ने मध्यप्रदेश के अमरदयाल मरकाम से तीसरी शादी कर ली। जब सुरेश को सुखबती की शादी का पता चला तो वह गुस्से में ससुराल पहुंच गया और दोनों में झगड़ा होने लगा। यह देखकर अमरदयाल और सुखबती का पिता बुधराम मरकाम भी पहुंच गए।

हिरासत में तीनो आरोपी

डंडे से पीट-पीट कर सुरेश को मार डाला

आरोप है कि सुखबती, उसके पिता और तीसरे पति ने मिलकर सुरेश को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद रात के अंधेरे में शव को गांव के तालाब किनारे ले जाकर कीचड़ में दफना दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह गांव छोड़कर भागने की फिराक में थे।

ऐसे खुला हत्या का राज

सुरेश प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य कराने का ठेका लेता था। इसके तहत वह गांव में हितग्राहियों का घर बना रहा था। 12 फरवरी को ग्राम पंचायत सचिव चर्चा करने सुरेश के घर पहुंचे। वहां बच्चों ने बताया कि पापा रात में मम्मी को लेने नाना के घर गए थे, लेकिन नहीं लौटे हैं।

इसके बाद सुरेश से मिलने के लिए सचिव उसके ससुराल पहुंच गया। सचिव ने पुलिस को बताया कि वहां कोई नहीं था और आंगन में खून बिखरा था। पास ही खून से सना डंडा भी पड़ा दिखाई दिया। आशंका होने पर सचिव ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला अपने पति और पिता के साथ गुड़ फैक्ट्री जाने के लिए निकली है।

पुलिस ने तीनों को बस स्टैंड से किया गिरफ्तार

कुकदूर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव से सुरेश मरावी के लापता होने की सूचना मिली थी। उसके ससुराल घर के आंगन में खून बिखरा हुआ था। मृतक की पत्नी, ससुर और महिला का दूसरे पति के बस से कहीं जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस ने घेराबंदी कर कुई बस स्टैंड से बस में बैठे तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि सुरेश घर आकर विवाद कर रहा था। उसने बच्चों को रखने से मना कर दिया। वह बच्चों को रखने के लिए उसके ऊपर दबाव बना रहा था।

तीन शादियां की थी सुखबती ने

सुखबती ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी के बाद उसका पति से तलाक हो गया। इसके बाद उसने सुरेश से शादी की, लेकिन विवाद के चलते उसे छोड़ दिया और अमरदयाल से शादी कर ली। सुखबती शराब पीने की आदी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026