छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नक्सलियों ने DRG के जवान पर किया हमला…. सिर में गंभीर चोट आने से हालत नाजुक!

बीजापुर : बीजापुर जिला क्षेत्र में नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने DRG के जवान आशाराम कड़ती पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की घायल आरक्षक आशाराम कड़ती के सिर में गंभीर चोट आई है। नेलसनार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल आरक्षक को गंभीर चोट आई है। जिस कारण जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह आरक्षक राजनांदगांव जिले में DRG में पदस्थ हैं। जवान छुट्टी में अपने ग्राम मिरतुर आया हुआ था। मिरतुर के मंदिर पारा में नक्सलियों ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026