छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिग ब्रेकिंग: राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने! हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम, रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष..

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को चुन लिया गया है आज विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय का नाम लिया गया।

तारीख़ तय नहीं है शपथ ग्रहण की

इसके साथ ही विष्णुदेव नई सरकार के गठन के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से मिलने के लिए राज्य भवन गए और अपना दावा प्रस्तुत किया। फिलहाल अभी शपथ ग्रहण कब होगा। इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आने की संभावना है। तीनों राज्यों में भाजपा शपथ ग्रहण के हिसाब से ही छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण की तारीख तय की जाएगी। फिलहाल राज्यपाल को इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।

दावा प्रस्तुत करते विष्णु देव

डिप्टी सीएम और स्पीकर

वही खबर है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम का फार्मूला बनाने वाली है। जिसमे विजय शर्मा और अरुण साहू भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय है। शपथ ग्रहण से पहले भाजपा हाई कमान इन नाम पर मोहर लगा सकता है।

मंत्रिमंडल गठन पर क्या कहा भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने

छत्तीसगढ़: बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का कहना है, ”हमने राज्यपाल को पत्र दिया है कि हमने सर्वसम्मति से विष्णु देव साय को विधानसभा का नेता चुना है. शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा.” डिप्टी सीएम की नियुक्ति पर फैसला केंद्रीय नेता करेंगे”

वीडियो बृजमोहन अग्रवाल

भूपेश बघेल की बधाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विष्णु देव को बधाई प्रेषित की है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1733800142988603639?t=BnHyCsUVBo6BU_tZJo9OEA&s=19

टीएस सिहदेव की उम्मीद

इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम सिंह देव ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है और उनसे कहा है कि वे भाजपा के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। सरगुजा के साथ-साथ जिन क्षेत्रों में विकास कम है वहां उम्मीद है कि वह वहां विकास करेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026