छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नया चुनाव नई पार्टी! पहले कांग्रेस से बने विधायक! फिर कांग्रेस से जोगी कांग्रेस.. फिर जोगी कांग्रेस से भाजपा.. अब भाजपा से फिर जोगी कांग्रेस..

बालोद। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है और दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है। पार्टी टिकट न मिलने के कारण कई प्रत्याशी अपनी पार्टी को छोड़कर बगावत पर उतर चुके है। आज हम बात करेंगे छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा की।

यहां से खबर ये है कि गुंडरदेही के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेन्द्र राय ने भाजपा का दामन छोड़ दुबारा जनता जोगी कांग्रेस का दामन थामा हैं। इतना ही नहीं जोगी कांग्रेस ने उन्हें गुंडरदेही विधानसभा से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया हैं। जनता कांग्रेस ने बुधवार को अपनी दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियो की घोषणा की है, जिसमें गुंडरदेही विधानसभा से राजेन्द्र राय का नाम है।

“देखा जाए तो राजेंद्र राय का पहले छोड़ने और फिर लौटने का सिलसिला भी गजब हैं। पहले वो कांग्रेस से गुंडरदेही के विधायक भी रह चुके है। फिर कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस की तरफ चुनाव लड़े और हारे। हारने के बाद उन्होने भाजपा का दामन पकड़ा। जब भाजपा ने टिकट नहीं दी तो अब भाजपा को छोड़कर वापस जोगी कांग्रेस में लौट आए है।”

गुंडरदेही पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने 2011 में डीएसपी पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से राजनीतिक सफर शुरू की थी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने उनको कांग्रेस ज्वाइन कराया और चुनाव भी लड़वाया। 2013 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गुंडरदेही से राय को टिकट दिया था। तब राजेन्द्र राय भाजपा के बिरेंद्र साहू को लगभग 21 हजार वोटों से हराकर विधायक बने थे।

फिर 2016 में छत्तीसगढ़ के प्रथम सीएम अजीत जोगी ने कांग्रेस को छोड़कर नई पार्टी जनता कांग्रेस जोगी का गठन किया था। राजेन्द्र राय अजीत जोगी की नई पार्टी में शामिल हुए। दोबारा 2018 में छजकां की टिकट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ पूर्व विधायक राजेंद्र राय

फिर अजीत जोगी के निधन के बाद राय ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश किया। और लगातार भाजपा में 3 वर्षो से सक्रिय रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नही मिलने पर भाजपा छोड़ वापस जनता जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया और उन्हें जनता जोगी कांग्रेस ने गुंडरदेही विधानसभा से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026