छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एक तरफ आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव लेंगे शपथ! तो कांग्रेस चुनेगी अपना विधायक दल का नेता.. 2 बजे होगी बैठक

रायपुर। आज शाम 4:00 बजे एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस अपने विधायक दल की बैठक करेगी. दोपहर 2 बजे से रायपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक शुरू होगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है.

बैठक में कौन कौन रहेगा शामिल

विधायक दल की बैठक में नवनिर्वाचित 35 कांग्रेस विधायक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी मौजूद रहेंगे. विधानसभा चुनाव जीतने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उमेश पटेल और अनिला भेंडिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026