छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन भिलाई के युवक ने सोशल मीडिया में की भड़काऊ पोस्ट! पुलिस ने दर्ज किया अपराध!

दुर्ग पुलिस ने भिलाई में एक विशेष संप्रदाय के युवक के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट पर मामला दर्ज किया है। इस युवक ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक भड़काऊ पोस्ट डाला है। पोस्ट में उसने विवादित ढांचा की फोटो डालकर भड़काऊ पोस्ट किया था। बजरंग दल ने युवक के खिलाफ जामुल थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में 295A के तहत अपराध दर्ज किया है.

विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के सेवा प्रमुख जितेश सिंह (27) के मुताबिक युवक के भड़काऊ पोस्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इससे मेरी और पूरे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

रेहान की विवादित पोस्ट

जितेश ने बताया कि युवक ने पोस्ट में लिखा था कि “सबर जब वक्त हमारा आएगा, तब सिर धड़ से अलग किए जाएंगे।” इस तरह के भड़काऊ पोस्ट वायर करने से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। ऐसा करके प्रभु राम पर आस्था रखने वाले संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है।

पूरे घटनाक्रम में बजरंग दल के नेताओं ने पुलिस से युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्राइम ब्रांच ने डिलीट कराया पोस्ट, आरोपी फरार

जैसे ही इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस में हुई मामले को सबसे पहले क्राइम ब्रांच को दिया गया। टीम ने तुरंत इंस्टाग्राम पेज से भड़काऊ पोस्ट को डिलीट करवाया। पोस्ट डालने वाला युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र का रहने वाला है। इंस्टाग्राम आईडी के अनुसार उसका नाम रेहान किंग यानी रेहान खान है। उसके इस पेज को जेके शाबिर, आतिफ सूफी जैसे लोगों ने अपने पेज में शेयर भी किया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026