छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई शहरो में ईओडब्लू और एसीबी का छापा! आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी भी बिहार से गिरफ्तार!

छत्‍तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में ईओडब्लू व एसीबी का अभियान जारी है। इसी बीच शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है। अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ईडी ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आ रही है।

धर, गुरुवार की सुबह से छत्‍तीसगढ़ के कई शहरों में दोनों एजेंसियों की छापेमारी जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के शराब कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची जांच एजेंसियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने लोकसेवकों के यहां भी छापेमारी की है।

दुर्ग में इन कारोबारियों के यहां छापेमारी

जानकारी के अनुसार एसीबी और ईओडब्ल्यू ने शराब के कारोबार से जुड़े भिलाई के दो बड़े शराब कारोबारी पप्‍पू ढिल्लन और विजय भाटिया के घर पर छापा मारा है। ईओडब्ल्यू के दो दर्जन से अधिक अधिकारी शराब कारोबारी के घर पहुंचे और छापेमार कार्रवाई शुरू की। आज कार्रवाई के दौरान पूर्व कांग्रेस सरकार के शराब घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्षय भी मिले हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। बता दें कि पिछले दो साल के अंदर ईडी और आयकर विभाग ने तीन बार दोनों शराब कारोबारियों के यहां छापेमार कार्रवाई की थी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026