छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खड़े ट्रक में जा गुसी पिकअप! 9 की मौत! 22 घायल.. मरने वालों में 5 महिला, 4 बच्चे जिसमे दो जुड़वा बहने!

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देर रात एक पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 4 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें शामिल हैं। 22 से ज्यादा लोग घायल हैं, 4 घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। CM साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार करीब 35 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त रात करीब 2.30 बजे सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण पिकअप चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और हादसा हो गया। सभी पथर्रा गांव के रहने वाले हैं।

जिला अस्पताल पहुंचे SP, कलेक्टर
घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, SP रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और 4 गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजा। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसके सिर पर चोटें हैं, जबकि अन्य 3 के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

9 लोगो की मौत, दो जुड़वा बहने

हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 5 महिला और 4 बच्चे है इनमे दो जुड़वा बच्चे शामिल है। जिनमें, भूरी निषाद (उम्र 50), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष) टिकेश्वरी और ट्विंकल निषाद बालिका ( दोनो 5 वर्ष) है।

घायलों के नाम

  1. कु. निशा यादव, पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
  2. श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
  3. डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13 वर्ष
  4. कविता पति तिजराम साहू महिला 40 वर्ष
  5. दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45 वर्ष
  6. हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14 वर्ष
  7. कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14 वर्ष
  8. उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50 वर्ष
  9. उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र 42 वर्ष
  10. प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36 वर्ष
  11. लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
  12. सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
  13. रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
  14. पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
  15. दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
  16. लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
  17. पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
  18. अहिल्या बाई महिला 55 साल
  19. रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
  20. सोनबती महिला 60 वर्ष
  21. उनकुमारी महिला 55 वर्ष
  22. उनकुवार महिला 50 वर्ष

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026