छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार! दर्जनों मोबाइल और लैपटॉप के साथ लाखों के कैश, अकाउंट में जमा करोड़ो सीज..

बिलासपुर। पुलिस ने महादेव ऐप्प, अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआं सट्टा खेलने – खेलवाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों से भारी मात्रा में कैश और अकाउंट में जमा करोड़ों रुपए भी सीज किए गए हैं।

जब्त कैश

शनिवार को बिलासपुर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि पैसों के लेनदेन के लिए यह बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर अलग-अलग नंबरों से ट्रेडिंग के नाम पर बैंक खाता खुलवाते है।

जब्त मोबाइल और लैपटॉप

पुलिस ने इस मामले में ऐसे 600 मोबाइल नंबरों की पहचान की है इसके साथ ही 12 करोड़ 30 लाख रूपये बैंक एकाउंट में सीज कराए गए एवं 10 लाख रूपये नगद, 30 नग मोबाईल फोन, 10 नग लैपटाप, 10 नग एटीएम जब्त किया है।

मामले का खुलासा करते बिलासपुर एसपी संतोष कुमार

बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन खातों का उपयोग ऑनलाईन सट्टा में करते थे। ऐसे 24 एकाउंट की पहचान की गई। इन फर्जी एकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाईल दुकान वालों से मिलकर फर्जी सिम एकाउंट से लिंक करते थे। महादेव एप प्लैटफार्म से संबंधित 600 व्ही.आई.पी. मोबाईल नंबर की पहचान की गई है जिनकों डिएकटिवेट कराया जायेगा।

बिलासपुर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीछे गिरफ्तार आरोपी)

इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से एक बेंगलुरु के और बाकी तीन बिलासपुर जिले के हैं।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. रजत जैन पिता अमरचंद जैन उम्र 27 वर्ष साकिन बैंगलोर।
  2. क्षितिज भारद्वाज पिता राकेश भारद्वाज उम्र 20 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर।
  3. बॉबी जाघव पिता तोरन जाधव उम्र 28 वर्ष साकिन सिविल लाईन बिलासपुर।
  4. कार्तिक विश्वकर्मा पिता जगदीश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन सरकंडा बिलासपुर।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026