छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आपस में भिड़े पुलिस वाले: बेल्ट-मुक्का पटका-पटकी.. देखें वायरल वीडियो

राजनांदगांव।
लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल-112 में पदस्थ आरक्षक महेंद्र साहू द्वारा नशे की हालत में साथी पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब ड्यूटी के दौरान महेंद्र साहू, जो सिविल कपड़ों में था, ने डायल-112 में पदस्थ चालक को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए कहा। चालक द्वारा आपत्ति जताने पर साहू ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित चालक ने लालबाग थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होने के बाद, नशे में धुत महेंद्र साहू को पुलिस टीम जिला अस्पताल मुलायजा (मेडिकल परीक्षण) के लिए लेकर पहुंची। वहीं अस्पताल परिसर में उसने प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी के साथ भी मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए एसपी ने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

पुलिस विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

रिलेटेड शॉट्स

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026