छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रयास आवासीय विद्यालय: विद्यार्थियों की वर्गवार द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी, रायपुर में होगी काउंसलिंग

  • प्रयास आवासीय विद्यालय: विद्यार्थियों की वर्गवार द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी
  • 28 जुलाई को प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी, रायपुर में होगी काउंसलिंग

रायगढ़, 23 जुलाई 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार द्वितीय प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थी 28 जुलाई 2025 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी रायपुर में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर काउंसलिंग में शामिल हो सकते है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को काउंसलिंग के समय अपना प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक होगा। साथ ही सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8 वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र एवं 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो लाना आवश्यक है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक/ पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026