छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के लिए प्रियंका गांधी ने किये बड़े 7 बड़े वायदे! 500 में सिलेंडर.. 200 यूनिट बिजली फ्री.. स्व-सहायता समूह का कर्जा माफ और भी…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवगठित जिले खैरागढ़ के जालबंधा एक चुनावी रैली को संबोधित किया। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन एवं चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ आई थी। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखती है तो 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलगी।

प्रियंका गांधी की चुनावी सभा

प्रियंका गांधी ने किया वादा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी की राज्य में फिर से सरकार बनती है तो स्वयं सहायता समूहों के ऋण माफ होंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए प्रति गैस सिलेंडर 500 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने के लिए महतारी न्याय योजना शुरू करेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

प्रियंका गांधी की चुनावी सभा

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का वादा

🔹 सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी

🔹 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक मुफ्त बिजली

🔹 महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ

🔹 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना

🔹 सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे

🔹 सड़क और आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुफ्त इलाज

🔹 परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ रुपए के कर्ज माफ

🔹 ‘तिवरा’ को भी MSP पर खरीदा जाएगा

छत्तीसगढ़ में सबसे कम है बेरोजगारी- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज सबसे कम बेरोजगारी है। छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से लोग काम करने के लिए आ रहे हैं। आपको यहां सरकार से राहत मिल रही है, खेती-किसानी अच्छी हो रही है। जबकि आपके पड़ोस के मध्य प्रदेश में केवल घोषणाएं और घोटाले हो रहे हैं।

किसानों को बोनस और 17.5 लाख लोगों को देंगे आवास :भूपेश बघेल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के समय में किसानों को बोनस मिलता था। जैसे ही मोदी सरकार बनी, बोनस देना बंद कर दिया गया।लेकिन हम आपको बोनस देंगे। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 17.5 लाख लोगों को आवास मिलेगा। मोदी सरकार पैसा दे या न दे, छत्तीसगढ़ सरकार आपको मकान देगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026