छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ और बिलासपुर को मिले नए कलेक्टर! दुर्ग कोरबा और राजनांदगांव को मिले नए एसपी! आदेश जारी..

चुनाव आयोग ने विधानसभा 2023 को देखते हुए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और बिलासपुर कलेक्टरों का तबादला किया था। इसके स्थान पर नई पदस्थापना के लिए साथ ही मुख्य सचिव से चुनाव आयोग ने तीन नाम का पैनल मांगा था। चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के दिए गए पैनल कर सुझाव पर नई पदस्थापना कर दी है। प्रशासन द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। कार्तिकेय गोयल अब रायगढ़ के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा अवनीश कुमार शरण बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर होंगे।

कलेक्टर पदस्थापना का आदेश

इसके अलावा तीन जिलों के एसपी और दो एडिशनल एसपी भी बदले गए थे। जिसमे दुर्ग, राजनांदगावं और कोरबा के एसपी शमिल थे। उनकी जगह भी आयोग ने तीन नामो का पैनल मांगा गया था। चुनाव आयोग की सहमति के बाद उनके स्थान पर नई पद स्थापना कर दी गई है।

कोरबा में उदयकिरण की जगह नए पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला को आयोग ने भेजा है। राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग और दुर्ग का एसपी रामगोपाल गर्ग को बनाया है। साथ ही बिलासपुर से हटाए एडिश्ननल एसपी महेश्वरी की जगह जांजगीर चांपा से एडिश्नल एसपी अर्चना झा को भेजा गया है। संजय कुमार ध्रव की जगह अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्त पुलिस कप्तान बनाया है।

एसपी और एडिशनल एसपी की पदस्थापना का आदेश

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026