छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

रायगढ़। शहर की सड़कों पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकतें करने वाले पांच युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवकों की पहचान के बाद उन्हें अभिभावकों की मौजूदगी में थाने बुलाकर समझाइश दी और फिर बीएनएसएस (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर सभी को जेल दाखिल करा दिया गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की पहचान

पुलिस के अनुसार 9 नवंबर की रात दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच युवक शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान वे चलती बाइक पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए आपत्तिजनक और अशोभनीय हरकतें कर रहे थे और सोशल मीडिया के लिए इसका वीडियो भी बना रहे थे। राहगीर द्वारा इस घटना का वीडियो बनाकर थाना प्रभारी चक्रधरनगर को जानकारी दी गई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने मामले को एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में लाया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर पांचों युवकों की शिनाख्त की और उन्हें अभिभावकों के साथ थाने बुलाया। पुलिस ने समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की लापरवाही राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में डालती है।

बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई, पांचों आरोपी जेल दाखिल

कृत्य की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवकों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस एवं 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया। एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद पांचों को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई के दायरे में आए युवकों में संजय नगर सिंधी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विद्याधर देवांगन, संजय नगर बैंक कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय ऋतिक बरेठ, 21 वर्षीय आशीष चौहान, 21 वर्षीय मनीष शर्मा और पहाड़ मंदिर रोड कौहाकुंडा निवासी 21 वर्षीय आकाश शर्मा शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का लिया जायजा: 10 बिस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र की दी जानकारी

छुहीपाली और कुकरदा में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के साथ ग्रामीणों को 24 घंटे निःशुल्क नशा मुक्ति और पुनर्वास सुविधाओं से कराया गया अवगत।
नवम्बर 11, 2026

रायगढ़ जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगा उपार्जन

अवैध आवक रोकने के लिए 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे पहरा रहेगा, किसानों को 'तुंहर टोकन' मोबाइल एप से मिलेगी घर बैठे टोकन की सुविधा।
नवम्बर 11, 2026

रायगढ़ plant hadsa: आरएस इस्पात प्लांट में क्रेन से लैडर गिरने से कर्मचारी की मौत

पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित प्लांट में काम के दौरान हुआ हादसा, पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच
नवम्बर 11, 2026

खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार: मुख्य आरोपी की तलाश जारी

विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद नागपुर भागा आरोपी खरसिया लौटते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।
नवम्बर 10, 2026

मंदिर चौक में दो प्रतिष्ठानों में चोरी: सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर लॉकर से लाखों रुपये पार

चोरों ने प्रदीप गर्ग के कार्यालय और अशोक टी कंपनी को बनाया निशाना, वारदात से पहले काटा डेयरी के कैमरे का तार
नवम्बर 10, 2026

जल्दी अमीर बनने की चाह में ताऊ ने 4 साल के मासूम की हत्या: आरोपी ने निकाले शरीर के अंग

सोशल मीडिया और एआई से अंग निकालने का तरीका सीखकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
नवम्बर 10, 2026

शारीरिक दर्द और शादी की बाधा दूर करवाने के लिए झाड़फुक का सहारा: झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों की ठगी..

पीड़िता को नशीला पानी पिलाकर वारदात को दिया गया अंजाम, पूजा-पाठ और बिजनेस के नाम पर 6 लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप। आरोपी और उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड गिरफ्तार!
नवम्बर 9, 2026

अजब कांग्रेस की गजब राजनीति: जिस नेता को 4 महीने पहले भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि! उसे आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी ‘वोट-बचाओ देश-बचाओ’ की जिम्मेदारी !

RIG तड़का: रायगढ़ कांग्रेस की 'हवा-हवाई' राजनीति का वायरल फरमान! संगठन की खुली पोल।
नवम्बर 8, 2026