छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: 112 केंद्रों में 84 हजार से अधिक किसानों से होगा उपार्जन

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। जिला प्रशासन ने खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान पर रोक लगाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई है। जिले के 112 उपार्जन केंद्रों में लगभग 84 हजार 103 पंजीकृत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के आधार पर धान लिया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, उपार्जन केंद्रों में सुचारू संचालन के लिए जिला एवं केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है और सभी 10 तहसीलों में विशेष उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं, जो खरीदी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करेंगे। संस्थागत पंजीयन, भूमिहीन किसान, डुबान क्षेत्र, वन अधिकार पट्टा और ग्राम कोटवार वर्ग के किसानों के लिए शासन के नियमानुसार पंजीयन संबंधी छूट लागू रहेगी।

सीमावर्ती इलाकों में 20 चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी

पड़ोसी राज्यों से कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध धान लाकर खपाने की आशंका को देखते हुए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के अमले की तैनाती की गई है।

चेक पोस्टों पर तीन पालियों में चार टीमों के जरिए 24 घंटे वाहनों और धान की सघन जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन अथवा धान की अनधिकृत आवक पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल और केंद्रों का भौतिक सत्यापन

उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही साफ-सुथरा और सूखा धान खरीदा जाएगा। तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों का उपयोग होगा और नमी की जांच के लिए आर्द्रतामापी यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सुरक्षित भंडारण और उठाव के लिए मार्कफेड द्वारा भंडारण केंद्रों का चयन, ड्रेनेज सामग्री और कैप कवर्स की व्यवस्था की जा रही है।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शनिवार को जिला नोडल अधिकारी की मौजूदगी में धान के स्टेक और बारदानों का वास्तविक सत्यापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरी खरीदी अवधि के दौरान प्रत्येक केंद्र का कम से कम दो बार भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा।

तुंहर टोकन एप से 24 घंटे टोकन की सुविधा

किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष भी ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन टोकन जारी किए जा रहे हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार 24 घंटे में कभी भी एप से टोकन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही समिति स्तर पर सोसायटी संचालकों के माध्यम से भी टोकन जारी करने का विकल्प मौजूद रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026

लोईंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ मेला शिविर का लिया जायजा: 10 बिस्तरीय नशा मुक्ति केंद्र की दी जानकारी

छुहीपाली और कुकरदा में स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के साथ ग्रामीणों को 24 घंटे निःशुल्क नशा मुक्ति और पुनर्वास सुविधाओं से कराया गया अवगत।
नवम्बर 11, 2026

रायगढ़ plant hadsa: आरएस इस्पात प्लांट में क्रेन से लैडर गिरने से कर्मचारी की मौत

पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित प्लांट में काम के दौरान हुआ हादसा, पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच
नवम्बर 11, 2026

खरसिया बस स्टैंड चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार: मुख्य आरोपी की तलाश जारी

विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद नागपुर भागा आरोपी खरसिया लौटते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।
नवम्बर 10, 2026

मंदिर चौक में दो प्रतिष्ठानों में चोरी: सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर लॉकर से लाखों रुपये पार

चोरों ने प्रदीप गर्ग के कार्यालय और अशोक टी कंपनी को बनाया निशाना, वारदात से पहले काटा डेयरी के कैमरे का तार
नवम्बर 10, 2026

जल्दी अमीर बनने की चाह में ताऊ ने 4 साल के मासूम की हत्या: आरोपी ने निकाले शरीर के अंग

सोशल मीडिया और एआई से अंग निकालने का तरीका सीखकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
नवम्बर 10, 2026

शारीरिक दर्द और शादी की बाधा दूर करवाने के लिए झाड़फुक का सहारा: झांसा देकर दुष्कर्म और लाखों की ठगी..

पीड़िता को नशीला पानी पिलाकर वारदात को दिया गया अंजाम, पूजा-पाठ और बिजनेस के नाम पर 6 लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप। आरोपी और उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड गिरफ्तार!
नवम्बर 9, 2026

अजब कांग्रेस की गजब राजनीति: जिस नेता को 4 महीने पहले भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि! उसे आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी ‘वोट-बचाओ देश-बचाओ’ की जिम्मेदारी !

RIG तड़का: रायगढ़ कांग्रेस की 'हवा-हवाई' राजनीति का वायरल फरमान! संगठन की खुली पोल।
नवम्बर 8, 2026