छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में अडानी, जिंदल, NTPC और SECL के प्रोजेक्ट्स संरक्षित क्षेत्र घोषित: बिना अनुमति प्रवेश और धरने पर पाबंदी

रायगढ़ जिले में कोयला उत्पादन और बिजली आपूर्ति से जुड़ी चार प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 25, 26 और 28 के तहत यह सख्त आदेश जारी किया है। यह फैसला अडानी पावर, एनटीपीसी माइनिंग, एसईसीएल और जिंदल पावर की परियोजनाओं पर लागू होगा।

प्रशासनिक अधिकारियों की जांच रिपोर्ट और कंपनियों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, निर्बाध कोयला उत्पादन और प्रमुख औद्योगिक ढांचों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना है।

जारी आदेश के मुताबिक अडानी पावर लिमिटेड के छोटेभंडार, बड़ेभंडार, अमलीभौना और सरवानी स्थित ऊर्जा संयंत्र और संपूर्ण परियोजना क्षेत्र को दायरे में लिया गया है। वहीं घरघोड़ा तहसील स्थित एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की तलाईपल्ली परियोजना की खदानों, कोल हैंडलिंग प्लांट, रेलवे साइडिंग और टाउनशिप सहित पूरे क्षेत्र को संरक्षित किया गया है।

एसईसीएल छाल ओपनकास्ट माइंस के छह प्रमुख परिसरों—साइलो, रेलवे साइडिंग, कोल स्टॉक और वर्कशॉप को प्रतिबंधित क्षेत्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिंदल पावर लिमिटेड की गारे पेलमा IV/1, IV/2, 3 और IV/6 खदानों, 3400 मेगावाट तमनार पावर प्लांट, डोंगामहुआ कैप्टिव प्लांट और कन्वेयर कॉरिडोर को भी इस सुरक्षा दायरे में शामिल किया गया है।

अब इन सभी क्षेत्रों में बिना वैध पहचान पत्र या अनुमति पत्र के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना लिखित अनुमति के धरना-प्रदर्शन, सभा, जुलूस, चक्काजाम और नारेबाजी पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कैमरा, रिकॉर्डिंग उपकरण, वायरलेस सेट और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026