छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नटवर मैदान में गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच! कल होगा खिताबी मुकाबला

​रायगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर स्थानीय नटवर स्कूल मैदान में दो दिवसीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शारदा सिंह गहलोत की पहल पर आयोजित इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य रायगढ़ क्षेत्र में खेल गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देना है, ताकि यहां के खिलाड़ी निरंतर मैच का अनुभव लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें।

​नॉकआउट पद्धति पर आधारित इस प्रतियोगिता में रायगढ़ की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। 29 अगस्त को रोमांचक मुकाबलों का अंतिम दौर चलेगा, जिसका शेड्यूल इस प्रकार है:

  • ​पहला सेमीफाइनल (दोपहर 1:30 बजे): पैंथर एफसी बनाम रॉयल एफसी
  • ​दूसरा सेमीफाइनल (दोपहर 2:30 बजे): टाइगर क्लब बनाम यंग बॉयज
  • ​फाइनल मुकाबला: शाम 5:00 बजे

​मुख्य मैचों के अलावा, 29 अगस्त को ही छोटे बच्चों का एक विशेष सद्भावना मैच भी आयोजित किया गया है, जिसमें नन्हे खिलाड़ी मैदान पर फुटबॉल के दांव-पेंच दिखाते नजर आएंगे।

​इस खेल आयोजन को सफल बनाने में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के सचिव विजय यादव, सह-सचिव संतोष यादव, उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ मेमन सहित पूर्व खिलाड़ी प्रशांत मिश्रा, प्रियांशु राव और सूरज सिंह तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

​फाइनल मैच के अवसर पर रायगढ़ के वरिष्ठ खिलाड़ी और कई कांग्रेसी नेता भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ मेजर ध्यानचंद की जीवनी और खेलों में उनके अमूल्य योगदान पर उद्बोधन भी दिया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026