छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: हाईवे पर स्कॉर्पियो से डीजल चुराने वाले अंतरजिला गिरोह के 2 और शातिर गिरफ्तार, जेल से रिमांड पर आएगा मास्टरमाइंड

रायगढ़ जिले के नेशनल हाईवे पर खड़े भारी वाहनों और ट्रेलरों से संगठित तरीके से डीजल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के खिलाफ जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत पुलिस ने गिरोह के दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड पहले से ही बिलासपुर जेल में बंद है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर रायगढ़ लाया जाएगा।

मामले की शुरुआत 3 फरवरी 2026 को हुई थी, जब अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में लावारिस मिली थी। तलाशी के दौरान गाड़ी के भीतर से 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक जरिकेन, प्लास्टिक पाइप, लोहे का नुकीला सब्बल, दो मोबाइल और अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद हुई थीं।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि स्कॉर्पियो पर लगी नंबर प्लेट (CG-04-BT-0664) पूरी तरह फर्जी थी। चेचिस और इंजन नंबर की पड़ताल करने पर असल नंबर (CG-12-BT-6416) सामने आया, जो कोरबा निवासी मधुर निर्मलकर के नाम पर दर्ज था। पूछताछ में पता चला कि यह वाहन 45 हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव को दिया गया था।

पुलिस विवेचना के अनुसार, आरोपी ट्रेलरों की डीजल टंकी का लॉक तोड़कर पाइप के जरिए डीजल निकालते थे। घटना की रात जब ट्रेलर चालक जाग गया और उसने शोर मचाया, तो आरोपी तेजी से भागे और उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे।

जूटमिल पुलिस ने मामले में पहले संदीप डहरिया और सुनील केवट को गिरफ्तार किया था। अब फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों—शिव कुमार रजक (40 वर्ष, निवासी बगडबरी, जांजगीर-चांपा) और कुलदीप कुमार साण्डे (29 वर्ष, निवासी खम्हरिया, कोरबा) को भी धर दबोचा गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मामले का मुख्य सरगना पुरुषोत्तम यादव (48 वर्ष) कोरबा और बिलासपुर में दर्जनों अपराधों में संलिप्त है और फिलहाल आर्म्स एक्ट व अन्य संगीन मामलों में बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद है। जूटमिल पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है और जल्द ही उसे रायगढ़ लाकर पूछताछ करेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि नेशनल हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। फर्जी नंबर प्लेट और संगठित चोरी के इस पूरे नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026