छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल, जीवन में भी सफलता के लिए यह जरूरी: राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

रायगढ़। पीएम श्री नटवर हायर सेकेंडरी स्कूल, रायगढ़ में आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल रायगढ़ जिला वन-डे रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 का विधिवत समापन हो गया है। जिला शतरंज संघ रायगढ़ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिलेभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों की भागीदारी रायगढ़ में खेल प्रतिभाओं की समृद्ध संभावनाओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन, रणनीति और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने इसकी तुलना जीवन से करते हुए कहा कि शतरंज की हर चाल की तरह जीवन में भी सोच-समझकर कदम उठाना और धैर्य रखना ही सफलता की कुंजी है।

सांसद सिंह ने शतरंज के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस खेल की उत्पत्ति भारत में हुई थी और प्राचीन काल में इसे ‘चतुरंग’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि आज यह विश्व के प्रमुख बौद्धिक खेलों में शामिल है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। शतरंज में डी. गुकेश के विश्व चैंपियन बनने से देश के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में रायगढ़ और छत्तीसगढ़ से भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

सांसद ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी गौरव श्री बेहरा को विशेष रूप से बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम 100 खिलाड़ियों को पदक तथा विजेताओं को पुरस्कार राशि व ट्रॉफी प्रदान करने की पहल की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला शतरंज संघ रायगढ़, जी.एच. रायसोनी फाउंडेशन और कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन सहित सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर गुरूपाल भल्ला, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष रमेश वाणी, डॉ. राघव चड्ढा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नटवर मैदान में गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच! कल होगा खिताबी मुकाबला

अंडर-17 वर्ग की 10 टीमों के बीच नॉकआउट भिड़ंत; कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के आयोजन में छोटे बच्चों का सद्भावना मैच भी रहेगा आकर्षण का केंद्र
अगस्त 28, 2026

रायगढ़: हाईवे पर स्कॉर्पियो से डीजल चुराने वाले अंतरजिला गिरोह के 2 और शातिर गिरफ्तार, जेल से रिमांड पर आएगा मास्टरमाइंड

ऑपरेशन क्लीन हंट: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रेलरों से चुराते थे डीजल
अगस्त 19, 2026

रायगढ़ में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण, 147 उत्कृष्ट कर्मी और शहीद परिवार हुए सम्मानित

देशभक्ति के रंग में रंगा रायगढ़, वित्त मंत्री ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
अगस्त 16, 2026