छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल पहुंचे सरकारी स्कूल: पूछे गणित के सवाल ! बच्चियों ने बताया- पानी अच्छा नहीं हैं!

  • माह अंत तक मरम्मत कार्य करें पूर्ण, अन्यथा होगी कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
  • कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुंचे कलेक्टर गोयल ने बच्चियों से की बात

रायगढ़ 17 जनवरी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने खरसिया के ग्राम-चोढ़ा के कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्कूल मरम्मत कार्य की जानकारी ली। पंचायत सचिव द्वारा बताया गया कि छत एवं फ्लोर मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका हैं। अन्य मरम्मत एवं बिजली का कार्य शेष है, जिस पर कलेक्टर गोयल ने नाराजगी जताते हुए शेष सभी कार्यों को माह अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्य पूर्ण नहीं करने स्थिति में कार्यवाही की बात कही। मौके पर सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव भी उपस्थित रहें।

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल पहुंचे सरकारी स्कूल

पूछे गणित के सवाल

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोयल ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और स्कूली बच्चियों से बात करते हुए गणित के सवाल भी पूछे, जिसे बच्चियों ने बड़ी तत्परता के साथ जवाब दिया। बातचीत के दौरान कक्षा आठवीं की प्रिंसी राठिया ने बताया की उन्हें आईपीएस तथा नीलम पैकरा ने डॉक्टर बनने की इच्छा ज़ाहिर की। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने उन्हें कड़ी मेहनत करने को कहा, उन्होंने कहा कि गणित और विज्ञान महत्वपूर्ण विषय हैं, इसका जितना प्रैक्टिस करोगे समय उतना कम लगेगा। जिससे आप किसी भी परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हो। उन्होंने शिक्षकों को साप्ताहिक टेस्ट लेने के निर्देश दिए, जिससे उनकी अच्छी तैयारियां हो सके।

इस दौरान कलेक्टर गोयल ने हॉस्टल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चियों के पोषण को ध्यान में रखकर भोजन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रिंसिपल को सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल पहुंचे सरकारी स्कूल

पानी अच्छा नहीं हैं!

कलेक्टर श्री गोयल के निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चियों द्वारा बताया की पानी अच्छा नहीं हैं। कलेक्टर श्री गोयल द्वारा स्कूल एवं हॉस्टल में लगे आरओ की जानकारी लेने पर बताया कि काफी दिनों से ठीक नहीं हैं। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने प्रिंसिपल को पीएचई से पानी की जांच करवाने एवं संबंधित एजेंसी से मेन्टेनेंस करवाने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026