छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर का खरसिया दौरा: पीएम आवास के निरीक्षण में पहुँचे संगीता के घर ! महिला मजदूरो से की बात! रोजगार सहायक की तारीफ!

पीएम आवास के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
शेष अपूर्ण पीएम आवास के कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
महिलाओं ने कलेक्टर को बताया शासकीय योजनाओं का मिल रहा लाभ
उत्कृष्ट कार्य पर कलेक्टर ने रोजगार सहायक को दी शाबाशी

रायगढ़ 17 जनवरी। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल आज खरसिया दौरे के दौरान पीएम आवास के निरीक्षण में ग्राम तेलीकोट निवासी श्रीमती संगीता के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने आवास निर्माण की स्थिति का अवलोकन किया। श्रीमती संगीता ने बताया की नियमित रूप किस्त प्राप्त हो रही हैं, आगामी कुछ माह में घर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कलेक्टर गोयल से चर्चा पर श्रीमती संगीता ने कहा कि खेती-किसानी नही हैं, रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। पक्का मकान बन जाने से बेहतर हो जाएगा। कलेक्टर गोयल ने ग्राम सचिव से गांव के अन्य शेष अपूर्ण आवासों की जानकारी लेते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

पीएम आवास के निरीक्षण में ग्राम तेलीकोट निवासी श्रीमती संगीता के घर

महिला मजदूरो से की बात

इसी क्रम में कलेक्टर गोयल ग्राम कुनकुनी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अन्तर्गत चल रहें डबरी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने डबरी निर्माण का स्वीकृत की जानकारी लेने पर पंचायत सचिव ने बताया कि 2022-23 में कार्य स्वीकृत हुआ था। इस दौरान कलेक्टर गोयल ने कार्य कर रही महिलाओं से चर्चा करते हुए उनके आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, नल जल योजना के लाभ लेने संबंधी जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उन्हें सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ मिला है। कलेक्टर श्री गोयल ने सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव को सभी महिलाओं के बीमा करवाने संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान वृद्ध श्रीमती अनंत कुंवर द्वारा योजनाओं की उपयोगिता के बारे में जानकारी देने पर कलेक्टर श्री गोयल ने उनकी जागरूकता की सराहना की। श्री गोयल ने महिलाओं से गांव की समस्या संबंधी जानकारी भी ली।

महिला मजदूरो से की बात

रोजगार सहायक की तारीफ

इस दौरान उन्होंने रोजगार पंजी के अवलोकन किया, जिस पर सुव्यस्थित तरीके से पंजी संधारण पर रोजगार सहायक जयप्रकाश पटेल की सराहना करते हुए उनसे हाथ मिला कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके ग्राम को शत-प्रतिशत आधार, राशन और आयुष्मान बनाने में सहयोग की बात कही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026