छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ कलेक्टर कोर्ट में लगी आग : एसी हुआ ब्लास्ट, देखे वीडियो

रायगढ़, 1 सितंबर 2025 – कलेक्टर कोर्ट में सोमवार सुबह अचानक एसी में धमाका होने से पूरे कोर्ट रूम में धुआं फैल गया। बताया जा रहा है सुबह ९ बजे के करीब एसी का कम्प्रेशर फटने से यह घटना हुई। घटना के समय कोर्ट रूम में कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

देखें वीडियो

इस घटना के कारण कलेक्टर कोर्ट में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ। बताया गया कि यदि एसी ब्लास्ट अदालत की सुनवाई के दौरान होता, तो गंभीर दुर्घटना संभव थी। प्रशासन ने एसी और इलेक्ट्रिकल उपकरणों की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

जिला प्रशासन की तत्परता और फायर ब्रिगेड की सक्रिय कार्यवाही से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सतर्कता और सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं.

देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026