छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आधी रात को पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट!

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में आधी रात को पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते शुक्रवार की है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल डलवाने के बहाने पहुंचे दो नकाबपोशो ने 5 से 10 हजार नगद और मोबाइल को लुटा है.

जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद नगर के आउटर में नेशनल हाइवे में मौजूद लक्ष्मी पेट्रोल पंप में लूट हुई है। कर्मचारी भावेश ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वे स्टाफ क्वाटर में सोए हुए थे. तभी रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच बाइक में सवार दो लोग पेट्रोल भराने के लिए उठाए. जैसे ही वो उठे बदमाशों ने बंदूक टिकाकर मारने की धमकी देते हुए काउंटर की चाबी छीन ली. फिर काउंटर में रखा 5 से 10 हजार रुपए लेकर भाग गए. बदमाश पंप में सोये हुए एक बस चालक और स्टाफ का मोबाइल भी छीन लिए. कर्मचारी ने बताया कि बिजली के साथ-साथ गलती से वे लोग सीसीटीवी कैमरे का बटन भी बंद कर दिए थे. इसके चलते बदमाशों को ढूंढना और मुश्किल हो गया है.

कोतवाली थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने कहा कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है. आरोपी स्थानीय होने के लक्षण नजर आ रहे हैं. जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.

ख़बर शेयर करें: