छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में 26 जून को खुलेंगे स्कूल चाहे सरकारी हो या प्राइवेट! नया आदेश जारी..

मुख्यमंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की चिन्ता को देखते हुए लिया फैसला

छत्तीसगढ़ में शासकीय और निजी स्कूल 26 जून से खुलेंगे

रायपुर, 16 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल खुलने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। पहले 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था और 16 जून से स्कूल खुल जाना था। इसके बाद एक आदेश के बाद 19 जून तक इसे बढ़ाया गया और अब एक नया आदेश निकल गया है जिसमें आप 25 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और 26 जून से स्कूल खुलेंगे।

इस बारे में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाला प्रवेश उत्सव की तिथि को 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने इस तारतम्य में राज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश रखने के निर्देश है। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे। 26 जून से ही शालाओं में प्रवेश के लिए उत्सवों का आयोजन होगा।

छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीट वेव के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के बड़ी संख्या में अभिभावकों का निवेदन आ रहे थे, जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026