छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस पर पुलिस मेडल के लिए छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अधिकारियों व जवानों का चयन.. जानिए नाम

  • मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं गृहमंत्री श्री साहू ने सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दी बधाई
  • गृह मंत्रालय ने जारी की पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों व जवानों की सूची

रायपुर. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं जवानों की सूची जारी कर दी है। गृह मंत्रालय से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए के लिए 7, प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का चयन किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस मेडल्स से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी है।

मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड

जारी सूची में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए आईपीएस श्री अभिषेक पल्लव, आरआई श्री वैभव मिश्रा, एसआई श्री अश्विनी सिन्हा, एसआई श्री यशवंत श्याम, एसआई श्री उत्तम कुमार, हेड कांस्टेबल श्री उशरू राम कोर्राम तथा एपीसी स्व. श्री कृशपाल सिंह कुशवाह का चयन किया गया है।

प्रेसिडेंट पुलिस मेडल

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी सूची में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है।

मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस

मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए रायपुर आईजी श्री अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस श्री झाडूराम ठाकुर, ईओडब्ल्यू एसपी श्री पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी श्री अनंत कुमार साहू, इंस्पेक्टर श्री कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर श्री अर्जुन सिंह ठाकुर, प्लाटून कमांडर श्री संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर श्री हरिहर प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल श्री बलवीर सिंह का चयन किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026