छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लापता मासूम लाली का मिला नरकंकाल..? श्मशान घाट के पास कपड़ों के साथ बरामद अवशेष, नरबलि की आशंका से दहशत में गांव

छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िले में एक महीने पहले लापता हुई 7 वर्षीय मासूम लाली के मामले ने अब खौफनाक मोड़ ले लिया है। कोसाबाड़ी गांव से लापता हुई बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला था, लेकिन हाल ही में श्मशान घाट के पास एक नरकंकाल और लाली जैसे कपड़े मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह दिल दहला देने वाली खोज उस समय हुई जब ग्रामीणों ने श्मशान घाट के पास एक नरकंकाल को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अवशेष और कपड़ों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कई लोगों ने इस आशंका को भी जताया है कि यह मामला नरबलि से जुड़ा हो सकता है।

एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि श्मशान घाट से बरामद हड्डियों और कपड़ों की डीएनए जांच कराई जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह अवशेष लापता लाली के हैं या नहीं। उन्होंने माना कि ये अवशेष मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि 12 अप्रैल की रात को लाली कोसाबाड़ी गांव स्थित अपने घर के आंगन में मां के साथ सो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया था। तब से लेकर अब तक पुलिस और परिजन उसकी खोज में लगे थे, मगर अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी।

इस ताज़ा घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग न केवल गमगीन हैं, बल्कि डर और गुस्से में भी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अगर यह नरबलि का मामला है, तो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026