छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फिल्मी स्टाइल में हो रही थी तस्करी! 50 लाख के गांजे के साथ एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार..

महासमुंद। फिल्मी अंदाज में गांजे की तस्करी करते हुए एक महिला और पुरुष को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों ने पुलिस के आंखों में धूल झोंकने के लिए कार की सीट में स्पेशल चेंबर बनाकर उसमे करीब 50 लाख का गांजा छिपाकर रखा था। तस्करी करने वाले दोनो को सायबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस 20 ख की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।

मामले का खुलासा करती महासमुंद पुलिस

मामले का खुलासा करते एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार सीजी 04 केटी 7994 में गांजा की तस्करी कर उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे हैं। सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास नेक बंदी कर 200 क्विंटल 50 लाख का गांजा बरामद कर गणेश मजूमदार पिता गंगाराम मजूमदार दिनाजपुर पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई पति कंचन दिलाई को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बता कि दोनो आरोपी महिला, पुरुष मित्र है और पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए जायलो कार की सीट में चेंबर बना कर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस आरोपी महिला पुरुष के बारे में पश्चिम बंगाल की पुलिस से जानकारी एकत्रित कर रही है। बाइटधमेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक महासमुंद


ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026