गरियाबंद। राजीव मेले की ड्यूटी से अचानक गायब हुए नगर सैनिक की लाश मिली है। जवान का नाम महेश ठाकुर है। महेश ठाकुर जगदलपुर से नगर सेना के 20 जवानों के साथ राजिम मेले में ड्यूटी के लिए आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि वो अचानक से ड्यूटी से गायब हो गया था। आज उस जवान का शव एक खेत में पाया गया है। आशंका आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शव को देखने के बाद संदिग्ध लग रहा है। वहीं शव तीन दिन पुराना भी बताया जा रहा है। शव का पीएम होने के बाद ही मौत की कारण का पता चल सकेगा।

फिलहाल, शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।जवान जब राजिम मेले से अचानक लापता हुआ, तो उसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करायी गयी थी।
जवान के बारे में जानकारी मिली है कि, 23 फरवरी से राजिम मेला में तैनात था। लेकिन, 28 फरवरी को अचानक वो लापता हो गया। इसकी सूचना साथी जवानों ने महेश के परिजन और अपने बटालियन में भी दी। जवान के पास ना तो फोन था और ना ही पैसा ? ऐसे में उसका शव मिलना कई तरह के शंकाओं को जन्म दे रहा है। नवापारा थाना के खोलिपारा इलाके से शव मिला है। जिसे लेकर नवापारा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



