रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने दो पुर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ विनय जयसवाल को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कांग्रेस ने पूर्व में इन दोनो विधायको को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी पर और पार्टी विरोधी कार्य के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन जवाब से संतुष्टि नही मिलने पर पार्टी ने दोनों पूर्व विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

दरअसल रामानुजगंज से विधायक रहे बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के प्रभारी कुमारी शैलजा को पैसा लेकर टिकट बाटने का आरोप लगाया था, और मनेंद्रगड़ से विद्यायक रहे विनय जयसवाल ने सह प्रभरी चंदन यादव पर 7 लाख रुपये लेने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद कांग्रेस एक्शन में आते हुए दोनो को नोटिस जारी कर
जवाब मांगा था।

कुछ छोड़कर जा रहे तो किसी को पार्टी निकल रही
साथ ही कांग्रेस आरटी में इस्तीफा का दौर भी जारी है । कुछ दिन पहले सांस्कृतिक परकोस्ट के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप षड़ंगी ने कलाकारों से माफी मांगते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भजे दिया, वही आज सुबह गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।



