छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा हुए चोटिल! सर पर लगा नारियल! डॉक्टरों की सलाह पर आगामी कार्यक्रम निरस्त!

सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम हेमा चितावलिया स्थित कुबेश्वर धाम मंदिर के प्रमुख और अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा चोटिल हो गए हैं. दरअसल, 29 मार्च को वे सीहोर जिले की आष्टा तहसील में महादेव की होली कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे।

इस दौरान किसी श्रद्धालु द्वारा नारियल फेंका गया, जो पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर पर लगा. इससे पंडित प्रदीप मिश्रा घायल हो गए।

डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के आगामी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं. बता दें, पंडित प्रदीप के आव्हान के बाद सीहोर जिले में महादेव की होली का आयोजन होने लगा है. बीते साल की तरह इस बार भी सीहोर जिला मुख्यालय पर और आष्टा तहसील में महादेव की होली का आयोजन किया गया था. हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आष्टा में यह आयोजन 29 मार्च को किया गया।

गुलाल के साथ श्रद्धालु ने फेंका नारियल


आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी पहुंचे. पंडित प्रदीप मिश्रा की अगवानी को लेकर महादेव की होली कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जबरदस्त हुजूम उमड़ा. इस दौरान किसी श्रद्धालु ने गुलाल के साथ नारियल भी फेंका, जो पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर पर लगा और उनके ब्रेन में दिक्कत आई।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि आष्टा में महादेव की होली के दौरान किसी श्रद्धालु ने गुलाल के साथ नारियल भी फेंका, जो उनके सिर में लगा है. इसकी वजह से ब्रेन में दिक्कत आ गई है. ब्रेन में अंदर चोट लगने के कारण सूजन आ गई. डॉक्टरों ने दिमाग पर जोर नहीं देने और समय पर दवाई लेने की सलाह दी है.

एक से सात अप्रैल तक होनी थी कथा


बता दें, नीमच के मनासा में आज एक अप्रैल से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होना था. 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होने वाली इस कथा को पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निरस्त किया गया. उन्होंने कथा पंडाल में व्यास पीठ से श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि दूर दराज से कथा सुनने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आप हमारे दीदी हो, आप हमारे जीजा हो, भाई के दर्द को आप लोग जानते हैं. आप सब लोग यहां पहुंचे. आप सब लोगों को कष्ट हुआ. केवल वचन को निभाना था, इसलिए अस्पताल से छुट्टी करवाकर मैं आप लोगों के बीच आया हूं. पंडित मिश्रा ने कहा कि अगले साल विठ्लेश सेवा समिति कथा करने के लिए मनासा आएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026