छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायपुर में सूटकेस मर्डर केस सॉल्व: उसका वकील ही निकला क़ातिल! जानिए पूरा मामला

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मर्डर की घटना सामने आई है। सोमवार को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक सूटकेस में मृतक युवक की लाश मिली। उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी, और फिर लाश को सूटकेस में डालकर सीमेंट से ढक दिया गया। पुलिस ने रिटायर्ड ASI के बेटे अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दिल्ली में पकड़ें गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक किशोर पैंकरा है। इस घटना का मास्टरमाइंड अंकित उपाध्याय, जो एक वकील है। पति और पत्नी लाश फेंकते समय CCTV में कैद हुए थे। वारदात के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली भाग गए।

संपत्ति विवाद

दरअसल, यह मामला संपत्ति विवाद से संबंधित था। किशोर पैंकरा ने अपने आवास को बेचने का फैसला लिया और इस संबंध में वकील अंकित उपाध्याय को सूचित किया। अंकित ने किशोर के मकान का सौदा 50 लाख रुपये में किया और किशोर को बताया कि मकान 30 लाख रुपये में ही बेचा गया है। हालाँकि, बाद में किशोर को इस धोखे का पता चला और उन्होंने 10 लाख रुपये अधिक की मांग करने लगा .

वकील अंकित ने 10 लाख रुपए देने से साफ इनकार कर दिए। दोनों के बीच विवाद इस हद तक बढ़ा कि अंकित ने पत्नी शिवानी के साथ मिलकर किशोर को मारने का फैसला कर लिया। अंकित की इस साजिश में उसका साथ दो अन्य लोगों ने भी दिया, जिन्हें पुलिस ने रायपुर से ही गिरफ्तार कर लिया है।

लाश को ठिकाने लगाने की योजना

दरअसल, रायपुर के रायपुरा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 के पास पेटी में रखकर युवक की लाश फेंकी गई है। सोमवार दोपहर बाद से पूरे इलाके में गंध आने लगी। शाम तक गंध और बढ़ गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रंक खुलवाया तो लाश सूटकेस में ठूंसी हुई मिली। सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर था।

कहा जा रहा है कि सीमेंट का मोटा प्लास्टर करने से लाश सड़ने पर दुर्गंध नहीं उठती। हत्यारों ने इसी वजह से कत्ल के बाद लाश को ट्रंक में ठूंसा, फिर उसमें सीमेंट का प्लास्टर कर दिया। इसके बाद चेन लगाकर सूटकेस बंद किया, फिर भी जब दुर्गंध उठने लगी तो पकड़े जाने के डर से सूटकेस को पेटी में रखकर इंद्रप्रस्थ के सुनसान इलाके में फेंक दिया।

CCTV से खुला राज

बता दें कि वकील अंकित के पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के रिटायर्ड ASI हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए जब इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें अंकित की पत्नी शिवानी को देखा गया। शिवानी उस कार के पीछे थी, जिसमें से दो आरोपियों ने किशोर के शव को निकालकर ट्रक में रखा था। 

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026