छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बड़ी खबर: 22 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश! आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए तय समय से पहले ही स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है. स्कूल शिक्षा विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार 22 अप्रैल से लेकर 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. आदेश में बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू के कारण अप्रैल माह में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. बदलते मौसम के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं. इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी कर दिया है. 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन

प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

आपको बता दें कि भीषण गर्मी के चलते अभिभावकों ने भी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग की थी. जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh News) ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा. बताते चलें कि राज्य सरकार के 11 अक्टूबर 2023 के आदेश के अनुसार, 1 मई से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाना था. 30 अप्रेल तक सभी स्कूल संचालित होने थे, लेकिन गर्मी के चलते यह फैसला लिया गया है. 

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी की थी मांग

इस तपती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन (Chhattisgarh Private School Management Associatio) ने भी में रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर अवकाश देने की मांग की थी. पत्र में लिखा था कि जिले में पारा 42 डिग्री पार कर रहा है. ऐसे में स्कूलों में जल्द से जल्द छुट्टियां दी जाएं. अब प्रदेश के सभी स्कूलों में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026