छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नाबालिक को बिना बताये मेला घूमाने ले जाना युवक को पड़ा भारी, पॉक्सो एक्ट में गया जेल! वही आधी रात को घर घुसकर छेड़खानी करने वाला भी धराया..

रायगढ़। तमनार पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला से छेड़खानी और नाबालिक को भगा ले जाने के आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाबालिक को बिना बताये मेला घूमाने ले जाना युवक को पड़ा भारी, पॉक्सो एक्ट में गया जेल

कल दिनांक 13/06/2024 को बालिका के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की 12 जून की रात बिना बताये कहीं चली गई थी और दूसरे दिन सुबह वापस आई। लड़की बताई कि गांव का धनुर्जय सिदार उसे मोटरसाइकिल पर मेला दिखाने ले गया था और सुबह घर के पास रोड में छोड़कर चला गया।

लड़की के परिजनों द्वारा धर्नुजय सिद्धार (19 साल) पर आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। तमनार पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 363, 366 आईपीसी 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर बालिका का मेडिकल कराया गया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपर सत्र न्यायाधीश घरघोड़ा के न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर तमनार पुलिस द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

महिला से छेड़खानी

01 जून 2024 को थाना तमनार में महिला द्वारा अंकेश प्रधान पिता परमेश्वर प्रधान उम्र 24 साल निवासी बिजना थाना तमनार के विरुद्ध 31 मई की रात्रि पति की गैर मौजूदगी में घर अंदर घुसकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

महिला के लिखित आवेदन पर आरोपी अंकेश प्रधान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 457, 354 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी के बाद ही से आरोपी फरार था। जिसे आज मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, उषा रानी तिर्की और हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026