छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार आंदोलन में हुए लाठी चार्ज और दर्ज FIR के खिलाफ कई मोर्चा हुए एक: राजनीतिक सामाजिक जनसेवी संगठनों ने की राज्यपाल से की न्यायिक जाँच की मांग

रायगढ़। तमनार ब्लॉक के लिबरा सीएचपी चौक पर कोयला खदान विरोधी आंदोलन के दौरान ग्रामीणों पर हुए कथित लाठीचार्ज और दर्ज मुकदमों के मामले में न्यायिक जांच की मांग की गई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम रायगढ़ कलेक्टर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और गिरफ्तार ग्रामीणों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस लेने का अनुरोध किया गया है।

ज्ञापन की कॉपी भाग 1

जनसुनवाई के विरोध से शुरू हुआ था 14 गांवों का धरना

ज्ञापन के अनुसार, तमनार ब्लॉक पूर्णतः कोयला अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दिसंबर 2025 में प्रशासन द्वारा आयोजित जनसुनवाई का पर्यावरणविदों और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के लोगों ने लिबरा स्थित सी.एच.पी. चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुरू किया, जिससे क्षेत्र में कोयला खनन और परिवहन का कार्य प्रभावित हो रहा था।

सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद और पुलिस कार्रवाई

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि औद्योगिक दबाव के चलते आंदोलन को बाधित करने का प्रयास हुआ। आरोप के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को आंदोलन स्थल वाले मार्ग से वाहनों की आवाजाही अचानक शुरू करा दी गई। इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद जब ग्रामीणों ने विरोध जताया, तो आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद पुलिस ने आंदोलन में शामिल 14 ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। ज्ञापनकर्ताओं का आरोप है कि निर्दोष ग्रामीणों को दुर्भावनापूर्ण तरीके से मामलों में फंसाया गया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अधिवक्ता संघ, राजनीतिक सामाजिक सगठनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्व विधायक,अधिवक्ता संघ, सामाजिक सगठनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

इस ज्ञापन पर लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, धरमजयगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता, जन चेतना, रायगढ़ बचाओ समिति और लारा संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों समेत कई नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि विधिक प्रक्रियाओं का कथित उल्लंघन कर आदिवासियों और ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई की जब तक निष्पक्ष न्यायिक जांच नहीं होगी, तब तक क्षेत्र में सामान्य स्थिति और न्याय की बहाली संभव नहीं है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रेल पटरी पर फ्री फायर गेम: मालगाड़ी की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत और दूसरा गंभीर

कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र चांपा रेफर
सितम्बर 18, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, खाड़ाबांध में बहे 10 हजार दीप

जिले भर के अमृत सरोवरों, मंदिरों और शासकीय परिसरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान की हुई शुरुआत
सितम्बर 18, 2026

जिंदल स्टील रायगढ़ में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती: उत्पादों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़

संयंत्र का मुख्य गेट आम लोगों के लिए खोला गया, हजारों ग्रामीणों ने किए देवशिल्पी के दर्शन
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में लाखो का पीडीएस राशन घोटाला: शाहनवाज उर्फ मौसम खान गिरफ्तार!

ससकोबा और गनपतपुर राशन दुकानों में 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत शक्कर और नमक की कमी मिलने पर दर्ज हुए थे दो अलग-अलग मुकदमे
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह की चौथी शाम कथक के नाम, रिदम कल्चरल सेंटर, लिली चौहान और शिल्पा सिंह की प्रस्तुतियों से सजा मंच

41वें चक्रधर समारोह में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने रायगढ़ घराने की पारंपरिक लयकारी और शास्त्रीय भाव-भंगिमाओं का किया जीवंत प्रदर्शन
सितम्बर 17, 2026

मीना बाजार से शुरू हुई दोस्ती और लव: शादीशुदा युवती को बंधक बनाकर 50 हजार की फिरौती.. आरोपी गिरफ्तार..

मीना बाजार मेले में पहचान के बाद रायपुर और रायगढ़ में बंधक बनाने, फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन: 21 सितंबर से ओपीडी और 23 से इमरजेंसी बंद करने की चेतावनी

वेतन और स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर अड़े डॉक्टरों ने निकाला ब्लैक रिबन मार्च, सरकार को फैसले के लिए दी 4 दिन की मोहलत
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से कुचलकर हत्या: पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के विवाद में किशोर से छीना था मोबाइल, रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास वारदात को दिया गया अंजाम।
सितम्बर 17, 2026