छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मीना बाजार से शुरू हुई दोस्ती और लव: शादीशुदा युवती को बंधक बनाकर 50 हजार की फिरौती.. आरोपी गिरफ्तार..

रायगढ़। विवाहिता युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने, फोटो वायरल करने की धमकी देने और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कोतरारोड़ स्थित अटल विहार के एक मकान में दबिश देकर पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौदहापारा (थाना जूटमिल) निवासी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मेले में मुलाकात के बाद रायपुर के होटल में दबाव बनाकर रोका

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता 1 सितंबर को सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला घूमने गई थी। वहां उसकी पहचान अजरूदीन अली से हुई और दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आरोपी ने युवती पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

आरोपी युवती को रायपुर ले गया और अपने परिचित के एक होटल में ठहराया। वहां पहचान का हवाला देकर युवती को चेक-आउट करने से रोक दिया गया।

अटल विहार के मकान में बनाया बंधक, फोटो वायरल करने की धमकी

पीड़िता 13 सितंबर को किसी तरह ट्रेन से रायगढ़ लौटी, लेकिन आरोपी ने उसे रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया। वह युवती को जबरन एक होटल ले गया और रातभर वहीं रोके रखा। अगले दिन जब युवती ने अपने घर जाने की जिद की, तो आरोपी उसे ऑटो से कोतरारोड़ स्थित अटल विहार के एक मकान में ले गया और बंधक बना लिया।

आरोपी ने मीना बाजार मेले के दौरान खींची गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। उसने दावा किया कि युवती पर उसके 50 हजार रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं और बिना यह रकम दिए उसे जाने नहीं दिया जाएगा।

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दबिश, जेल दाखिल

इससे पहले युवती की मां ने 5 सितंबर को चक्रधरनगर थाने में अपनी 24 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने 16 सितंबर को अटल विहार स्थित मकान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से युवती को मुक्त कराते हुए आरोपी अजरूदीन को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रेल पटरी पर फ्री फायर गेम: मालगाड़ी की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत और दूसरा गंभीर

कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र चांपा रेफर
सितम्बर 18, 2026

तमनार आंदोलन में हुए लाठी चार्ज और दर्ज FIR के खिलाफ कई मोर्चा हुए एक: राजनीतिक सामाजिक जनसेवी संगठनों ने की राज्यपाल से की न्यायिक जाँच की मांग

लिबरा सीएचपी चौक पर धरने के दौरान बुजुर्ग की मौत और इसके बाद 14 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज
सितम्बर 18, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, खाड़ाबांध में बहे 10 हजार दीप

जिले भर के अमृत सरोवरों, मंदिरों और शासकीय परिसरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान की हुई शुरुआत
सितम्बर 18, 2026

जिंदल स्टील रायगढ़ में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती: उत्पादों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़

संयंत्र का मुख्य गेट आम लोगों के लिए खोला गया, हजारों ग्रामीणों ने किए देवशिल्पी के दर्शन
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में लाखो का पीडीएस राशन घोटाला: शाहनवाज उर्फ मौसम खान गिरफ्तार!

ससकोबा और गनपतपुर राशन दुकानों में 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत शक्कर और नमक की कमी मिलने पर दर्ज हुए थे दो अलग-अलग मुकदमे
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह की चौथी शाम कथक के नाम, रिदम कल्चरल सेंटर, लिली चौहान और शिल्पा सिंह की प्रस्तुतियों से सजा मंच

41वें चक्रधर समारोह में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने रायगढ़ घराने की पारंपरिक लयकारी और शास्त्रीय भाव-भंगिमाओं का किया जीवंत प्रदर्शन
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन: 21 सितंबर से ओपीडी और 23 से इमरजेंसी बंद करने की चेतावनी

वेतन और स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर अड़े डॉक्टरों ने निकाला ब्लैक रिबन मार्च, सरकार को फैसले के लिए दी 4 दिन की मोहलत
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से कुचलकर हत्या: पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के विवाद में किशोर से छीना था मोबाइल, रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास वारदात को दिया गया अंजाम।
सितम्बर 17, 2026