छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से कुचलकर हत्या: पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़। रामभांठा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर की सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने के मामले को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने किशोर की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की सुबह कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक किशोर का रक्तरंजित शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता ने शव की शिनाख्त अपने 16 वर्षीय पुत्र के रूप में की। मृतक का परिवार मूलतः लैलूंगा के ग्राम घटगांव का रहने वाला है और पिछले 4 वर्षों से रामभांठा में रह रहा है।

चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर, सुबह मिला शव

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे किशोर चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसका शव खाली प्लॉट में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संदेहियों से पूछताछ में खुला हत्या का राज

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों से मिली जानकारी और मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए लोगों की तलाश शुरू की। जांच में बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी के साथ मृतक के विवाद की जानकारी सामने आई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि आरोपी शिवम बानी एक स्थानीय लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। 14 सितंबर को चक्रधर समारोह के दौरान जब आरोपियों ने उस लड़की को किशोर के साथ देखा, तो उन्होंने किशोर को रामलीला मैदान के पास बुलाया। वहां आरोपी शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल छीन लिया और वापस करने के एवज में 1,000 रुपये की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को लेकर पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में गए।

क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन और साक्ष्य बरामदगी

खाली प्लॉट में आरोपियों ने किशोर को लड़की से दूर रहने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल और घटना के वक्त पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम बरेठ के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन कराया और उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन: 21 सितंबर से ओपीडी और 23 से इमरजेंसी बंद करने की चेतावनी

वेतन और स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग पर अड़े डॉक्टरों ने निकाला ब्लैक रिबन मार्च, सरकार को फैसले के लिए दी 4 दिन की मोहलत
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से जानलेवा हमला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे थे वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान, घर लौटने की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने दबोचा
सितम्बर 17, 2026

झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा

विशेष अदालत ने घटना के 13 साल बाद सुनाया फैसला, कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा पर अमल के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की पुष्टि होगी जरूरी
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह: 17 सितंबर की शाम सजेगा शास्त्रीय और लोक कला का मंच, बस्तर के ‘बादल’ दल की होगी प्रस्तुति

41वें चक्रधर समारोह में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम के साथ 40 कलाकारों का बस्तर दल बिखेरेगा लोक संस्कृति के रंग।
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह: 17 सितंबर की शाम सजेगा शास्त्रीय और लोक कला का मंच, बस्तर के ‘बादल’ दल की होगी प्रस्तुति

41वें चक्रधर समारोह में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम के साथ 40 कलाकारों का बस्तर दल बिखेरेगा लोक संस्कृति के रंग।
सितम्बर 17, 2026

अस्पतालों में मेडिकल सामानों पर लूट की हदें पार: 11 रुपये का आईवी सेट 325 रुपये में.. 29 का माल 310 MRP..?

महाराष्ट्र एफडीए के गोपनीय सर्वे में खरीद दर और एमआरपी के बीच भारी अंतर सामने आया, केंद्र और एनपीपीए से सख्त गाइडलाइन बनाने की मांग।
सितम्बर 16, 2026

रायगढ़ में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान: 5 लाख दीपों से जगमगाएगा जिला

'आशीर्वाद का दिया उत्सव' के साथ होगी शुरुआत, सिंदूर पार्क के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
सितम्बर 16, 2026

चक्रधर समारोह में माधवरस बैंड की भक्ति संगीत प्रस्तुति, पारंपरिक भजनों और रॉक संगीत के फ्यूजन पर झूमे दर्शक

समारोह के दूसरे दिन विदेशी कलाकारों से सजे माधवरस बैंड ने महामंत्र और भजनों के साथ दी प्रस्तुति, देर रात तक जुड़े रहे श्रोता।
सितम्बर 16, 2026