छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छात्रा से 100 उठक बैठक करने वाली टीचर पर दर्ज हुई FIR : नौकरी से भी निकाली गई! प्रिंसिपल भी भेजे गए लंबी  छुट्टी पर

सरगुजा। सरगुजा जिले के सीतापुर के प्रतापगढ़ स्थित डीएवीवी एमपीएस पब्लिक स्कूल में तीसरी क्लास की छात्रा के साथ 100 उठक बैठक करवाने और डंडे से मारने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन के द्वारा शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल राजीव सिंह को भी मामले को दबाने के प्रयास को लेकर अनिश्चितकालीन अवकाश के लिए भेजा गया है।

आपको बता दे की क्लास टीचर नम्रता गुप्ता के द्वारा छात्र समृद्धि गुप्ता जो तीसरी क्लास में पढ़ती थी, टॉयलेट के लिए जब वह बाहर निकली तो टीचर के द्वारा उसे 100 बार उठक बैठक की सजा दी गई और डंडे से पीटा भी गया था। इसके बाद वह चलने फिरने में असमर्थ थी। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। परिजनों ने इसे लेकर एसपी को आवेदन दिया था। परिजनों के रिपोर्ट पर शिक्षिका नम्रता गुप्ता के खिलाफ सीतापुर पुलिस थाने में धारा 295 115(2) 75 82 जेजे एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मामले में और अधिक विस्तार से जानकारी के लिए पढ़ें संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026