छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भयानक सड़क हादसा: बाइक में स्कूल छोड़ने जा रहे पिता सहित दो बच्चों की मौत!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर इलाके में तेज रफ्तार की कहर ने आज फिर तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। रायपुर के अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है।

प्रदर्शन

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं। वहीं आक्रोशित लोगों ने राजिम रायपुर मुख्य मार्ग पर गोबरा नवापारा के बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया है। ये घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है।

बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा

जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर स्थित बगदेही स्कूल के पास आज सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने सामने जा रही एक बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक और उसके दोनों बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक ने भाग कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

मृतक

हादसे में जान गवाने वाले पिता का नाम शिवनाथ यादव उम्र 30, रिया यादव उम्र 7 वर्ष कक्षा 2 में पढ़ती थी और छोटी बेटी हीना यादव उम्र 1 वर्ष है।

जाम

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026