छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दूल्हे को लड़की वालों ने जूतों की माला पहनाकर पिटा: असिस्टेंट मैनेजर ने नही वेटर था दूल्हा! प्रेमिका ने व्हाट्सएप पर खोली पोल

कोरबा। अपने आपको असिस्टेंट मैनेजर बता कर शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचे दुल्हा को इस बात का आभास भी नहीं था कि उसकी पोल खुल जाएगी। वधु पक्ष वालों ने दूल्हे को जूते की माला पहना कर न केवल जमकर खातिरदारी की, बल्कि पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।

घटना कोतवाली अंतर्गत मंगलवार को हुई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में निवासरत एक परिवार के यहां पुत्री का विवाह दादूराम नामक व्यक्ति से तय किया था। विवाह के पहले दादूराम ने स्वयं के बारे में जानकारी दी थी कि वह गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर है।

लड़की वालों से माफ़ी माँगता दूल्हा

पूरी सच्चाई जाने बिना वधु पक्ष ने विवाह की सभी तैयारी कर ली थी और विवाह संपन्न की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। इसी दौरान वधु पक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर गुजरात से आई जानकारी ने उन्हें परेशान कर दिया कि दूल्हा दादुलाल असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में वेटर है और उसका संबंध वहां किसी युवती से भी है। बस इतना पता चलने के बाद महिलाओं समेत आसपास के लोगों ने दादूलाल से पूरी जानकारी ली। सच्चाई सामने आने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने दादूलाल के साथ मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल मोतीलाल पटेल सदल बल पहुंचे और दूल्हे को हिरासत में लिया, पर घटना से नाराज लोगों ने दूल्हे को जूते की माला पहना कर पुन: जमकर पिटाई की। इसे लेकर भी लोगों के साथ पुलिस की जमकर नोंक- झोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और दादूलाल को अपने साथ लेकर कोतवाली चली गई।

दादुलाल का इस संबंध में कहना है कि प्रेम संबंध वाली बात गलत है। उसे फंसाने के लिए लड़की झूठ बोल रही है। दूल्हे की पिटाई की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ व जांच के बाद वास्तविक जानकारी छिपा कर विवाह करने की स्थिति में दादूलाल के ऊपर अपराध दर्ज किया जा सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026