छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आइसक्रीम के लिए आरक्षक ने दुकानदार और उसके बेटो को पीटा! तीन गिरफ्तार बाकी फरार..

जांजगीर – चांपा। अच्छी और महंगी आइसक्रीम की बात पर बर्खास्त आरक्षक और उसके साथियों ने विवाद करते हुए दुकान संचालक एवं उसके पुत्रों के साथ मारपीट की थी। मामले में तीन आरोपितों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपित फरार हैं उनकी पतासाजी की जा रही है।

थाना प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि बुधवार 21 जून की रात नीले रंग की कार में सवार होकर मुलमुला थाने के बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे के दो रिश्तेदार अपने दो बच्चों के साथ आए। उन्होंने दुकानदार रामनाथ कैवर्त्य (56) से आइसक्रीम की मांग की।

दुकानदार ने उन्हें 3 आइसक्रीम दी, लेकिन उन्होंने और अच्छी व महंगी वाली आइसक्रीम मांगी। जिस पर दुकानदार ने कहा कि उनके पास इससे अच्छी आइसक्रीम नहीं है, जिस पर ग्राहकों ने उनके और उनके बेटे आशीष के साथ गाली गलौज और मारपीट की। इसके बाद दोनों व्यक्ति बच्चों को लेकर अपनी कार से वापस चले गए। इसके थोड़ी ही देर बाद बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे अपने साथियों के साथ दुकान में आया और तोड़फोड़ करते हुए रामनाथ से मारपीट करने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने आए बड़ा बेटा नीरज (30) और छोटा बेटा आशीष (26) के साथ आरोपी मारपीट किए।

मुलमुला पुलिस ने बर्खास्त आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे और उसके अन्य साथियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपित नरियरा निवासी राकेश निर्मलकर (31) आदित्य निर्मलकर (32) और यश कुमार साहू (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वारदात मेें शामिल में अन्य आरोपितों की पतासाजी की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026