छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखे वीडियो: बिना सायरन अचानक खोल दिया महानदी बैराज का गेट! बहने लगे बच्चे, युवा और बाइक सवार

जांजगीर-चाम्पा। शिवरीनारायण महानदी पर निर्मित बैराज का गेट गुरुवार को दोपहर अचानक खोल दिए जाने से अफरा तफरी मच गई। बैराज के नीचे नदी में नहा रहे बच्चे बहने लगे। बाकी बच्चे तैर कर निकल गए मगर एक बच्चे को आसपास के लोगों ने निकाला।

वहीं नदी में कम पानी होने की वजह से कुछ बाइक सवार भी उसी में से आना जाना कर रहे थे। वे भी किसी तरह नदी से बाहर निकले।

शिवरीनारायण में महानदी पर शबरी पुल के नीचे बैराज बनाया गया है। इसके गेट खोलने से पहले सायरन बजाने का नियम है ताकि लोग सर्तक हो जाएं और नदी के आसपास न जाएं।

मगर गुरूवार 2 मई को बैराज के अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। शिवरीनारायण बैराज में 15 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।

दोपहर 12 बजे बैराज के 4 गेट अचानक खोल दिए गए। इसके पहले न जो एनाउंस किया गया और ना ही सायरन बजाया गया। गर्मी का दिन होने के कारण बैराज के नीचे बच्चे नहा रहे थे। अचानक महानदी का जलस्तर बढ़ने व बहाव तेज होने से वे घबरा गए।

बैराज के नीचे नहा रहे छोटे बच्चे, युवा और बाइक सवार तेज बहाव में बहने लगे। जिससे लोगों में अफरा तरफ मच गई। लोग अपनी जान बचाने भागने लगे।

तेज बहाव से कुछ लोग अपने से सम्भले और कुछ बच्चों को वहां उपस्थित लोगों ने बचाया। बाकी बच्चे किसी तरह तैर कर निकल गए मगर एक बच्चा बहने लगा। जिसे आसपास के लोगों ने निकाला। किस्मत अच्छी थी कि बड़ी घटना टल गई।

देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026