छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में बढ़ा बिजली बिल: कारण एनटीपीसी से मिलने वाली बिजली की दर में वृद्धि!

रायपुर : अगले महीने से लागू होने वाले व्हीसीए प्रभार में वृद्धि का मुख्य कारण एनटीपीसी से अगस्त एवं सितम्बर 2022 के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा क्रय की गई बिजली की लागत में विद्युत नियामक आयोग द्वारा अनुमोदित दर की तुलना में 459 करोड़ रूपए की वृद्धि होना है।

क्रय की गई बिजली की लागत

इसके विपरीत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी से क्रय की जाने वाली बिजली के बिल में अनुमोदित दर की तुलना में 26 करोड़ रूपए की कमी आई है। लेकिन एनटीपीसी के बिल में वृद्धि ज्यादा होने के कारण बिजली क्रय की राशि में 549 करोड़ रूपए की सकल वृद्धि हो गई है, जिसके कारण वेरिएबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट (व्ही.सी.ए.) चार्ज में 49 पैसे की वृद्धि करनी पड़ी। पूर्व में यह दर 61 पैसे प्रति यूनिट थी, जो अब बढकर 1.10 रूपए प्रति यूनिट हो गई है।

औसत आपूर्ति दर और औसत बिलिंग दर का विवरण

व्ही.सी.ए. की गणना प्रत्येक दो माह में की जाती है। माह अगस्त एवं सितम्बर 2022 के दौरान व्ही.सी.ए. के कारण डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को खरीदी गई बिजली पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा अनुमोदित दर की तुलना में 549 करोड़ रूपए का ज्यादा भुगतान करना पड़ा है। इसमें प्रमुख हिस्सा एन.टी.पी.सी. का  459 करोड़ रूपए है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के बिल में आयोग द्वारा अनुमोदित दर की तुलना में लगभग 26.51 करोड़ रूपए की कमी आयी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026