छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शादी कराने में देरी होने से बाप से नाराज था बेटा! गुस्से में बाप को कुल्हाड़ी से काट डाला..

कोरबा। शादी कराने में देरी होने से नाराज पुत्र ने अपने पिता की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद वह केरल भागने के फिराक में था, पर सूचना मिलने पर पुलिस ने पकड़ लिया। घटना को लेकर ग्राम में सनसनी फैल गई।

बालको नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत यह घटना रविवार की रात 11.30 बजे हुई। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर कोरबा ब्लाक के ग्राम में दिलचंद केंवट 55 वर्ष निवासरत था। उसका पुत्र अशोक केंवट 30 वर्ष केरल में रहकर इलायची के बगीचा में रोजी मजदूरी करता था।

बीच-बीच में समय निकालकर वह अपने घर दोंदरो आया करता था। इस बार भी वह पिता के बुलाने पर घर आया था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात पिता- पुत्र में विवाह को लेकर काफी विवाद हो गया था, तब पुत्र अशोक ने गुस्से में आकर घर में रखे धारदार टंगिया से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से चोट लगने पर दिलचंद की स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। इस बीच किसी ने बालको पुलिस को घटना की जानकारी दी। हत्या की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह अपनी टीम के साथ स्थल पर पहुंचे।

पूछताछ में पुत्र द्वारा हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही उसकी खोजबीन शुरू की गई। घटना के बाद अशोक केरल भागने के फिराक में था किंतु बालको पुलिस ने पतासाजी करते हुए फरार होने से पहले ही दोंदरो के स्कूल के पास जंगल तरफ जाते समय धर दबोचा। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को घर से ही जब्त किया गया।

वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात होने की वजह से सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए अशोक को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026